फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं दो गुटों में बंट गए और एक गुट ने बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते दीवानी फौजदारी राजस्व बार एसोसिएशन का गठन किया है। जिसका सर्वसहमति से अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह तोमर को चुना गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर के बताया कि नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गपाल सिंह तोमर को संरक्षक व अध्यक्ष पद पर उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया है। साथ संदीप गर्ग को सचिव, खीमचंद खुराना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण राणा व पीयूष तोमर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष योगेश सिसानिया, सह सचिव सुनील पाल, सह सचिव प्रशासन अकरम व मनोज तोमर, सचिव पुस्तकालय गजेंद्र तोमर, वरिष्ठ सदस्य विक्रम तोमर, सुनील सिसोदिया, नितिन तोमर, राजकुमार सिसोदिया, योगेश कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, और कनिष्ठ सदस्य सौरव जाटव और संजय तोमर को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से पूर्व धौलाना में दो बार एसोसिएशन का संचालन हो रहा था। दोनों बार एसोसिएशन एक करने के दौरान प्रमुख बिंदु निर्धारित किए गए थे। लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी उन बिंदुओं को दरकिनार करते हुए अपनी मनमानी पर उतर आई है । उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान बार के पदाधिकारी लगातार चुनावों की तारीखों को टाल रहे थे। एल्डर कमेटी में अपनी मनमर्जी से सदस्यों को नामित किया गया है । जिसे लेकर कई बार बैठक का आयोजन किया जा चुका है । सोमवार तीन बजे तक वर्तमान कार्यकारिणी को चुनाव तारीख घोषणा करने की अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसके चलते ही नई बार एसोसिएशन की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें