फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नेपाली दूतावास के अफसरों ने गंगा स्नान कर की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेपाली दूतावास का प्रतिनिधि मंडल शनिवार की देर शाम गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचा। जहां काउंसलर रेवती रमण के नेतृत्व में गंगा स्नान के उपरांत सभी सदस्यों ने प्रतिदिन होने वाली मां गंगा की संध्या आरती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दूतावास से आए अधिकारियों और गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों ने भारत-नेपाल मंत्री संबंधों को लेकर चर्चा भी की। इस मौके पर रेवती रमण ने कहा कि गंगा आरती और इस प्रकार के अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर दोनों देशों के मैत्री संबंधों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जहां से सभी लोग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर जर्मनी के रोलैंड भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर कपिल शर्मा, उमा चतुर्वेदी, बद्री, तुमुल कक्कड़, नेहा, सिद्धार्थ शर्मा, अजय, विनय मिश्रा, अनिल कौशिक, संजय रस्तौगी, तरुण नागर, ज्ञानेंद्र व्यास, मनोज तिवारी, दीपक शर्मा, वरदान शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें