फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Sat, 07 Jun 2025 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह के लिए यह ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके लिए 29 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय में पात्र छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। आवेदन व प्रवेश के लिए पंजीकरण कराते समय कई योग्यता निर्धारित की गई हैं। इसमें, सबसे पहले बच्चे का मूल निवास प्रमाण-पत्र उसी जिले का होना आवश्यक है, जिस जनपद के लिए वह आवेदन करे। साथ ही बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। वहीं, खास बात यह रहेगी कि एक छात्र को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। वहीं, कुछ सीटों की 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। डीआईओएस डॉ विनीता सिंह का कहना है कि प्रदेश में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने स्तर से पंजीकरण करा सकते हैं।



इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

अभिभावक पंजीकरण के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट इन पर जाएं। वेबसाइट के नीचे की तरफ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर क्लास 5 जेएनवीएसटी 2026 पर क्लिक करें। इसके बाद एक लिंक खुलेगा। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा। जहां अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए दिए गए स्थान पर क्लिक करें। इससे पंजीकरण विंडो खुल जाएगी, इसमें मांगी गई सभी जानकारी के साथ फोटो, हस्ताक्षर, आवास प्रमाण-पत्र और अपनी निजी जानकारी सबमिट करें। इसके बाद पेज का प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें