फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार घंटे देरी से आई नौचंदी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नए यात्री परिसर के निर्माण कार्य के चलते सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और नौचंदी को बदले मार्ग से संचालित किया गया जबकि अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं।
विज्ञापन

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक के कारण प्रयागराज संगम से सहारनपुर के बीच संचालित नौचंदी एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली के बीच संचालित कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को आलमनगर रेलवे स्टेशन से उतरेटिया जंक्शन के बीच बदले मार्ग से संचालित किया गया। बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे और प्रयागराज से सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन आई। मंगलवार को भी दोनों ट्रेनों का संचालन इस मार्ग से होगा।
पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे, वाराणसी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही स्पेशल ट्रेन दो घंटे, भुज से बरेली जंक्शन और बरेली जंक्शन से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया था। जिस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मंगलवार को भी कार्य के चलते संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें