फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत : रिकॉर्ड एक लाख पांच हजार पांच सौ 73 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड एक लाख पांच हजार पांच सौ 73 मामलों का निस्तारण कर आठ करोड़ 36 लाख 14 हजार आठ सौ 87 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसमें परिवार कोर्ट ने पारिवारिक कलह के मामलों के निपटारे में अहम भूमिका निभाई। पारिवारिक कलह के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे सात दंपतियों को एक साथ सुखमय जीवन जीने के लिए न्यायालय कक्ष से घर के लिए विदा किया। सुबह से ही कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। ऐसे में पुलिस न्यायालय परिसर में पूरी तरह से सुबह से अलर्ट दिखाई दी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद हापुड़ डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो मामले निस्तारित होते है उसमें दोनों पक्षकारों की जीत होती है। किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं होता है।

अपर जिला जज व राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ. रीमा बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 105573 वादों का निस्तारण हुआ है। जिसमें जिला जज मलखान सिंह द्वारा 9 वादों का निस्तारण 4500 रुपये का सेटलमेंट किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. विदुषी सिंह द्वारा 61 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से छह जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 47 वादों का निस्तारण कर 14555000 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन


अपर जिला जज प्रथम विपिन कुमार द्वितीय द्वारा 388 वादों का निस्तारण कर 5500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज विशेष एससीएसटी अधिनियम हनी गोयल, द्वारा 11 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज विशेष पॉक्सो अधिनियम उमाकांत जिंदल द्वारा 10 वादों का निस्तारण कर 28000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज द्वितीय ग्यानेंद्र सिंह यादव द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 1000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज पॉक्सो द्वितीय डॉ. रीमा बंसल द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम मिताली गोविंद राव द्वारा नौ वादों का निस्तारण कर तीन हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विरेश चंद्रा द्वारा तीन वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा. ब्रह्मपाल सिंह द्वारा 3196 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 325650 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा द्वारा 16 वादों का निस्तारण कर 2197102 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार द्वारा बीस वादों का निस्तारण कर 917657 रुपये का सेटलमेंट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील शेखर द्वारा 414 वादों का निस्तारण कर 125000 रुपये का सेटलमेंट व 12080 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी सौनाली रत्ना द्वारा 244 वादों का निस्तारण कर 203000 रुपये का सेटलमेंट तथा 6600 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम बिंदिया भटनागर, द्वारा 19 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 372 वादों का निस्तारण कर 2300000 रुपये का सेटलमेंट व 26150 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा नौ वादों का निस्तारण कर 677000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका सहलत द्वारा 135 वादों का निस्तारण कर 610000 रुपये का सेटलमेंट व 1660 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर धर्मेंद्र कुमार भारती द्वारा 156 वादों का निस्तारण कर 470000 रुपये का सेटलमेंट व 7595 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 56 वादों का निस्तारण कर 8230 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय दीपक गौतम द्वारा 151 वादों का निस्तारण कर 2600000 रुपये का सेटलमेंट व 9000 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन त्वरित न्यायालय प्रथम आभा द्वारा 51 वादों का निस्तारण कर 1660000 रुपये का सेटलमेंट व 18400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन त्वरित न्यायालय द्वितीय नेहा चौधरी द्वारा 83 वादों का निस्तारण कर 1074031 रुपये का सेटलमेंट व 38800 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 5470 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 2742205 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 304 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 56183000 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया जिसमें 13737000 रुपये की धनराशि नगद प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न प्रकार के 99792 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 105573 मामलों का निस्तारण कर कर 83614887 रुपये का सेटलमेंट किया गया है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें