फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांवड़ यात्रा के दौरान होटल और ढाबे का नाम नहीं बदल सकेंगे संचालक

Fri, 19 Jul 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हापुड़ में भी एसपी ने होटल, ढाबों और दुकानों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि सभी होटल और ढाबे अपने पुराने नाम से ही संचालित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान नाम बदलकर या पहचान छिपाकर होटल और ढाबों का संचालन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और शामली में कांवड़ मार्गों के किनारे स्थित होटल, ढाबों और दुकानों में संचालक का नाम लिखने के पुलिसिया निर्देश से सियासी घमासान मचा हुआ है। सभी जिलों में होटल-ढाबों के संचालक और दुकानदार उहापोह की स्थिति में हैं। हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे और कांवड मार्गों पर खुले सभी होटल-ढाबा संचालकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कीमत समेत सामान की सूची बाहर लगाने को कहा गया है। यात्रा के दौरान ढाबे और होटलों के नाम में भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। ढाबा संचालक अपने यहां बनने वाले खाने की सूची रेट के साथ ढाबे के बाहरी स्थान पर ऐसी जगह चस्पा करें जिससे श्रद्धालुओं समेत यात्रियों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
एसपी ने कहा कि यात्रा का लाभ लेने के लिए अगर कोई भी संचालक अपने होटल या ढाबा का नाम बदलता है तो कार्रवाई की जाएगी। यथास्थिति कायम रखनी पड़ेगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि धार्मिक नामों वाले होटलों पर मांसाहारी भोजन न परोसा जाए। कांवड़ मार्ग पर स्थित मांस परोसने वाले सभी होटल और ढाबे इस दौरान बंद रहेंगे। इसका पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें