फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : 347377 मतदाता चुनेंगे तीन पालिका और एक नगर पंचायत की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को तहसील और बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया। वर्ष 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले इस बार 36408 मतदाता बढ़ गए हैं। तीनों पालिका परिषद और एक नगर पंचायत में इस बार कुल 347377 मतदाता अध्यक्षों और सभासदों का चयन करेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के आकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में जिले के तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत के 101 वार्डों के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं की संख्या 310969 थी। इनमें से 164023 पुरुष और 146946 महिलाओं की संख्या थी। नवंबर 2022 में आरक्षण मुद्दे से पहले चस्पा सूची में भी मतदाताओं की संख्या 340745 थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद फिर से पुनरीक्षण का कार्य हुआ।
इसमें नए नाम जोड़ने, नाम संशोधन, नाम कटवाने संबंधी आपत्तियां लेकर, उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान भी 6632 नए मतदाता बढ़े, कुल मिलाकर 2017 के मुकाबले इस बार 36408 मतदाता बढ़ गए हैं। शनिवार को तहसील और बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन

इसमें हापुड़ नगर पालिका के 41 वार्डों में सर्वाधिक 224961 मतदाता भाग लेंगे। सूची का प्रकाशन होने के साथ ही वार्डों के आरक्षण को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने में भी तेजी आ गई है। जल्द ही चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया जा सकता है, इसे लेकर सभी दलों ने अपने जिला कार्यालयों पर आवेदन लेने भी शुरू कर दिए हैं।

वर्ष 2023 में नगर निकाय चुनाव की स्थिति
निकाय का नाम वार्ड पुरुष महिला कुल योग
बाबूगढ़ 10 2509 2301 4810
पिलखुवा 25 40025 36590 76615
गढ़ 25 21573 19418 40991
हापुड़ 41 117894 107067 224961


वर्ष 2017 में नगर निकाय चुनाव की स्थिति-
निकाय का नाम वार्ड पुरुष महिला कुल योग
पिलखुवा 5 35789 32224 68013
हापुड़ 41 106516 95522 202038
गढ़मुक्तेश्वर 25 19449 17199 36648
बाबूगढ़ 10 2269 2001 4270
कुल योग 101 164023 146946 310969


टिकट के लिए लखनऊ की दौड़ शुरू-
निकाय चुनावों में हापुड़ की सीटों पर खास बदलाव न होने के कारण चुनाव की तैयारी में जुटे भावी प्रत्याशी अब टिकट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। हापुड़ से लखनऊ और दिल्ली तक के चक्कर लगा रहे हैं। आरक्षण में बदलाव न होने के कारण चुनाव से बाहर हुए राजनेता भी अब आरक्षित पदों पर अपने समर्थकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में खड़े हैं।

राजनीतिक पार्टियों ने आवेदन लेने शुरू किए-
निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपने जिला कार्यालयों पर आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।

कोट -
निकाय चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन कर दिया गया है। शासन के आदेशानुसार निकाय चुनाव की आगामी तैयारी की जाएगी।श्रवण कुमार त्यागी, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें