फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करेगी पालिका

Wed, 21 Jun 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर पालिका अब जल्द कार्रवाई करने जा रही है। दस बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने के अलावा वसूली की कार्रवाई की जाएगी। पालिका का उन पर 20 लाख से अधिक का बकाया है। कई बार नोटिस के बाद भी इनके द्वारा टैक्स नहीं जमा कराया गया है।
विज्ञापन

नए पालिका बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती पालिका को कर्जा मुक्त कराना है। पालिका पर निर्माण कार्य के ठेकेदारों, डीजल, पेंशन समेत अन्य मदों का करीब 16 करोड़ से अधिक का कर्जा है। नए बोर्ड ने पालिका को कर्ज मुक्त करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। राजस्व वसूली में तेजी के लिए एक लाख से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। इनके नाम पालिका बोर्ड पर अंकित होने के साथ समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए जाएंगे। इसके बाद आरसी जारी की जाएगी।

11 हजार उपभोक्ताओं पर एक करोड़ का बकाया
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों और 49 से अधिक मोहल्लों में 16287 टैक्स उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब छह हजार गैर आवासीय शामिल है। पालिका अभिलेखों के अनुसार 16287 में से 11000 उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

कोट -
बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। एक लाख से ऊपर के दस बकायेदारों पर 20 लाख से अधिक का बकाया है। इनके नाम सार्वजनिक करने के साथ आरसी जारी की जाएगी। - शुभम श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद पिलखुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें