सिंभावली। भोवापुर मस्ताननगर में बैंक शाखा में नकदी जमा कराने गए ग्रामीण के 52 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव नवादा कलां निवासी रणजीत सिंह ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका बैंक खाता गांव भोवापुर मस्ताननगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। 19 जून की दोपहर वह नकदी जमा कराने के लिए गया था। 52 हजार रुपये की नकदी उसने अपने पास मौजूद बैग में रखे हुए थे। कैश काउंटर पर पैसे जमा कराने के लिए पहुंचा, इसी बीच एक युवक उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। जिसने बैग काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली और वहां से चला गया। इस संबंध में उसने तुरंत ही शाखा प्रबंधक को सूचना दी, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उसके साथ अभद्रता की। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनु सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।