फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका की इसी माह के अंत में होगी बोर्ड बैठक

Tue, 22 Jul 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की पिछली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास न होने के बाद अब इसी माह के अंत में बोर्ड बैठक कराने की तैयारी है। कांवड़ यात्रा से जुड़े बिल मिलने के बाद 29 जुलाई के आसपास बोर्ड बैठक हो सकती है। इसके लिए नाराज सभासदों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


इसी माह की नौ जुलाई को पालिका की बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें 84 में से मात्र 19 प्रस्ताव ही पास हुए थे। बैठक में जो प्रस्ताव सभासदों ने सर्वसम्मति से पास किए थे, वह सभी किसी न किसी विभाग में कर्मचारियों की आपूर्ति से संबंधित थे। जबकि, 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। सभासदों ने कहा कि लाइट ठेकेदार का भुगतान कम से कम 15 से 20 प्रतिशत की कटौती करके होना चाहिए था, लेकिन मात्र एक प्रतिशत की कटौती करके भुगतान कर दिया गया। यह पालिका के बोर्ड के निर्णय का अपमान है। इसके अलावा विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर सभासदों की पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी से नोकझोंक तक हुई थी। सभासदों इज्जत का हवाला देते हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव पास नहीं किए थे। सभासद अब्दुल मलिक ने बताया कि बोर्ड में सभासद जो कहते हैं, उसका पालन होना चाहिए। यह सोच लेना कि कोई भी अपनी मनमर्जी से पालिका का संचालन करेगा तो यह गलत है। सभी की सहमति से विकास कार्य पास हों। सभासद को पता है कि उनके वार्ड में क्या-क्या परेशानी है, इसलिए सभासद के अनुसार ही कार्य होने चाहिए। इस संबंध में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि सभासदों से वार्ता हुई है। कांवड़ यात्रा से जुड़े बिलों को भी बैठक में रखा जाएगा। माह के अंत में बोर्ड बैठक कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें