फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज, हंगामे के आसार

Fri, 14 Feb 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका की बोर्ड बैठक (शनिवार) आज सभागार कक्ष में होगी, जिसमें शहर के विकास से संबंधित करीब 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे जाएंगे। साथ ही वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा जाएगा। बैठक में बंदरों और कुत्तों व साफ-सफाई की समस्या का समाधान न होने पर हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन


बैठक में 100 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिसमें सड़कों, नाली निर्माण के ही अकेले 150 अधिक कार्य शामिल हैं। बुधवार को एजेंडा मिलने के बाद से सभासदों में कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है। बंदर और कुत्तों की समस्या को लेकर कोई कदम न उठाने पर सभासद अधिक नाराज हैं। बैठक में एक बार फिर से खराब सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा होना लगभग तय है। इसके लिए सभासदों का एक गुट तैयारियों में भी जुटा है। अंतिम बार जुलाई 2024 में यह बैठक हुई थी। बैठक में 77 स्थानों पर होने वाले विकास कार्य, स्ट्रीट लाइट की खरीद, भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव और डीजल आदि की खरीद को लेकर प्रस्ताव शामिल होंगे।

मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि बोर्ड बैठक को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बैठक का प्रस्तावित एजेंडा भी सौंप चुके हैं।



15 करोड़ के विकास कार्यों पर होगी चर्चा

- जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्य लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

हापुड़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक भी (शनिवार) आज होगी, जिसमें 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। बैठक में आय बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में व्यवसायिक भवनों पर बकाया टैक्स की वसूली को लेकर अभियान चलाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बिना नक्शे के भवनों के निर्माण पर अब जिला पंचायत सख्ती बरतेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि अधिकारियों की मानें तो जिला पंचायत के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों पर पहले का करीब दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया चल रहा है। यह क्षेत्र जिला पंचायत की टैक्स क्षेत्र की सीमा से बाहर है, लेकिन इस पर अब बकाया टैक्स वसूलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें