संत आश्रम भौरा साहिब समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार सुबह गुरू नानक देव के जन्म दिन से पूर्व नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
भौरा साहब गुरुद्वारा से सुबह नगर कीर्तन शुरू हुआ। मेरठ रोड तिराहा, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से वापस मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन में घोड़ों पर सवार पंच प्यारे आगे आगे चल रहे थे ।
नगर कीर्तन में गदका पार्टी, बैंड बाजे, ढोल व भव्य झांकियां साथ चल रही थी। गदका पार्टी में विगास स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया और मनमोहक करतब दिखाए। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या से देश व विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जगह जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा संत भौरा साहिब गुरुद्वारा की प्रबंधक बहन संत संतोष कौर व बाबा निर्मल सिंह संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।
सोमवार को गुरुद्वारों लंगरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार खेम सिंह सहारा, ब्रजपाल सिंह, प्यारा सिंह, ज्ञानी भजन सिंह, नवजोत सिंह, हरजोत सिंह, गुरवेत सिंह, हरविंद्र सिंह, सिमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।