चेन पुलिंग के कारण मंगलवार दोपहर चंडी फाटक पर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस चालीस मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया।
मंगलवार दोपहर दिल्ली से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस हापुड़ की तरफ जा रही थी। चंडी फाटक के पास चेन पुलिंग होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन फाटक पर खड़ी हो गई।
ट्रेन के रुकते ही फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसकर लोगों को खासी परेशानी हुई। ट्रेन फाटक पर तीन बजकर दस मिनट से पचास मिनट तक खड़ी रही।
स्टेशन अधीक्षक अचलेश शर्मा ने बताया कि चेन पुलिंग के कारण ट्रेन फाटक पर खड़ी हो गई थी। जिसे जांच पड़ताल के बाद रवाना करा दिया गया।