फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक शोरूम से साढ़े तीन लाख चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। डहरा कुटी स्थित एक बाइक शोरूम से चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। शोरूम संचालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी गौरव ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि डहरा कुटी में गढ़-स्याना मार्ग पर उसका बाइक का शोरूम है। सात मई की सुबह वह शोरूम पर पहुंचा, जिसके कुछ देर बाद किसी काम से छत की तरफ गया। छत पर जाने के दौरान ममटी पर लगी हुई टीन की चादर हटी हुई दिखाई दी। जिसके बाद संदेह होने पर उसने कर्मचारियों के साथ शोरूम में तलाशी ली। पीड़ित ने बताया कि पांच मई की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। जिसकी जानकारी होने पर उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच भी की। लेकिन अभी तक भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हरि कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें