सिंभावली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में हरदोई निवासी राज (19) की मौत हो गई। उनकी बहन रजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के पास मंगलवार सुबह नए हाईवे पर खड़े खराब वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हाईवे की एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी सिंभावली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हरदोई के कस्बा पाली निवासी राज मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपनी बहन रजनी के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया के पास पहुंचे तो सामने खड़े ट्रक में उनका बाइक टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवक राज (19) वर्ष और उनकी बहन रजनी को घायल अवस्था में सिंभावली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राज ने दम तोड़ दिया।0
वहीं, घायल रजनी का उपचार कराया जा रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राज दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल किशोरी का उपचार कराया जा रहा है, परिजनों को सूचना दे दी गई है।