फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करंट लगने से मां की मौत, बचाने आई बेटी भी झुलसी, मीटर में आग लगने से पूरे घर में मची अफरा-तफरी

Sun, 15 Mar 2026 04:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

रविवार को जखेड़ा गांव में बिजली के मीटर में आग लगने से बबिता की करंट लगने से मौत हो गई। बेटी पिंकी झुलस गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बिजली करंट, करंट, electric current - फोटो : AI Generated Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को जखेड़ा गांव में करंट लगने से बबिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे बिजली के मीटर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मां को बचाने आई किशोरी पिंकी झुलस गई।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, आग लगने के दौरान बबिता बबिता गंभीर रूप से झुलस गई और मौत हो गई और इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बिजली के मीटर और तारों की हालत खराब है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें