गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला अहाता बस्तीराम में घर से सटे क्षतिग्रस्त खंभे से छत पर करंट उतर गया। जिससे मां समेत दो बच्चे बेहोश हुए, थोड़ी देर बाद होश आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुनीत ने बताया कि मोहल्ले में पिछले कई दिनों से एक खंभा क्षतिग्रस्त है। ऊर्जा निगम द्वारा लकड़ी का खंभा लगाया हुआ है, जो मकान से सटा हुआ है।दो दिन पहले उसकी पत्नी जूली और बच्चे गुल्लो, दीपिका किसी कार्य से छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक से छत में करंट आया और उसकी पत्नी और बच्चे बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उनको वहां से उठाया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्चों और पत्नी का उपचार कराया, जिसके बाद होश आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुनीत ने बताया कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन खंभा नहीं बदलवाया गया है। एसडीओ अंकित सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जेई को भेजकर जांच कराने के बाद खंभे को बदलवाया जाएगा।