फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मासूम बेटी को मारकर फंदे पर झूली मां

Tue, 03 Oct 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ कैंट क्षेत्र स्थित एक मकान में मां और मासूम बेटी का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला है। मकान अंदर से बंद था, इसलिए आशंका है कि महिला सोनू (36) ने पहले बेटी कृतिका (4) को मारकर खुद फंदे पर झूल गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को नीचे उतारा। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है। महिला के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला भिवानी के गांव टिटानी निवासी रवि बाबूगढ़ कैंट डिपो में घोड़ों को दाना आदि डालने का काम करता है। वह डिपो के अंदर पत्नी सोनू और पुत्री कृतिका के साथ रह रहा है। मंगलवार सुबह रवि ड्यूटी पर गया था। उसने बताया कि पत्नी का फोन नहीं उठने पर वह सुबह करीब 11.30 बजे घर पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने रोशनदान से झांककर देखा तो एक कमरे में कृतिका और दूसरे कमरे में सोनू फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद सैन्य अधिकारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

इसके बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी सुनीता मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजे का एक हिस्सा तोड़कर उसे खोला। अंदर का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई। पुलिस ने फंदे पर लटके शवों को नीचे उतारा।
विज्ञापन


रवि की बाबूगढ़ डिपो में वर्ष 2014 में नौकरी लगी थी। परिजनों ने बताया कि रवि की शादी भिवानी जिले के गांव नांगल निवासी बलकरण की पुत्री सोनू के साथ 2017 में हुई थी। दोनों ही परिवारों में पहले से जान पहचान थी। शादी के बाद से ही सोनू बाबूगढ़ आकर रहने लगी। 2019 में बेटी कृतिका को जन्म दिया था।

महिला के भाई ने कार्रवाई से किया इन्कार

पुलिस ने रवि और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं लगा सकी। रवि ने बताया कि उसका पत्नी से किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। जब वह ड्यूटी पर गया तो सोनू और दिनों की तरह ही सामान्य थी। उसे दोपहर में कहीं बाहर जाना था, इसलिए वह पत्नी को फोन कर रहा था। आसपास के लोगों ने भी बताया कि दोनों में आपस में किसी प्रकार के झगड़े या विवाद की जानकारी नहीं है। देर शाम सोनू का भाई थाने पहुंचा और किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।



सोमवार शाम भाई से हुई थी वीडियो कॉल पर बात

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यहां पहुंचे महिला के भाई ने बताया कि सोमवार शाम उसकी सोनू से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। वह पूरी तरह सामान्य थी और उसने कभी भी किसी प्रकार के विवाद की बात नहीं बताई थी। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें