फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 14 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी 146 गांवों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 146 गावों को जल्द ही ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के तहत स्वच्छ बनाकर उनकी दशा सुधारी जाएगी। जिससे गांवों की सूरत बदली दिखाई देगी। जिला पंचायत राज विभाग ने 14 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है।
शहरों की तर्ज पर गांवों को भी स्मार्ट व स्वच्छ बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं, जहां ग्रामीणों को शहर की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग ने 146 गांवों की सूची तैयार की है, जिसमें ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत गांवों की गंदगी दूर की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांवों के तालाबों को स्वच्छ बनाने के तालाबों के किनारे फिल्टर चैंबर, गांव में विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे गांवों की सूरत बदल जाएगी और सभी ग्रामीणों को गंदगी से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि एसएलडब्ल्यू योजना के तहत गांवों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बाद कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें