फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
ब्रजघाट में स्नान करेत लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान बृहस्पतिवार को गंगानगरी के साथ ही प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ और कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल लठीरा के तट पर पहुंचे लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगे मैय्या की जय, हर-हर गंगे और भगवान शिव के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मोक्ष, पुण्य और परमात्मा की अनुकंपा पाने के लिए ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर गंगानगरी में हर तरफ भक्ति का सैलाब दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गंगा नगरी की सड़क और घाटों पर जन समूह नजर आया।

मुख्य स्नान के साथ ही बृहस्पतिवार गंगा नगरी में चल रहे तीन दिवसीय ज्येष्ठ गंगा दशहरे मेले का समापन हो गया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पुजारियों से पूजन और हवन भी कराया गया। पिछले तीन दिनों से गंगानगरी में रौनक बनी रही। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार ब्रजघाट, पुष्पावती और खादर के कच्चे घाटों पर करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। चिलचिलाती गर्मी में बढ़ते पारे की परवाह न करते हुए दिनभर श्रद्धालुओं का ब्रजघाट व अन्य घाटों पर पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा के जयकारों के साथ स्नान शुरू किया तो गंगा घाटों का माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल की आवाज गूंजती रही।
विज्ञापन


-डीएम, एसपी करते रहे निरीक्षण-

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर डीएम अभिषेक पांडे, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह अन्य अधिकारियों को साथ लेकर ब्रजघाट में बाजार, हाईवे, गंगा पर लगातार निरीक्षण करते रहे। दोनों अधिकारियों ने नाव से भी भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने बैरिकेडिंग पार कर गहरे जल में स्नान कर रहे लोगों को कड़ी हिदायत देकर वापस भेजा। वहीं, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के कारण हाईवे भी जाम मुक्त रहा, जिस कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


लठीरा घाट पर व्यवस्था रही दुरुस्त

लठीरा के कच्चे घाट पर भी जिला पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं के लिए घाट समतल कराया गया था, जिससे स्नानार्थियों को काफी आसानी हुई। स्नान के दौरान कच्चे घाट पर पांच युवक गहरे जल में जाने से डूबने लगे, जिन्हें वहां पर मौजूद पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद और उनके साथियों ने सकुशल बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें