फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक लोक अदालत

Sun, 10 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
court - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 664 मामलों का निस्तारण कर 7,66,790 रुपये का समझौता कराया गया।
विज्ञापन


जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव ने तीन वादों का निस्तारण कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही 3,30,000 रुपये की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलवाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलेश दूबे ने 18 वादों का निस्तारण ‌‌‌किया।

अपर जिला जज/फास्ट ट्रेक चंद्रपाल की ओर से दो वादों का निस्तारण कर 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 3,50,000 रुपये की धनराशि दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित पक्ष को दिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी ने 528 लघु आपराधिक वादों का निस्तरण कर 64580 रुपये का जुर्माना वसूला। सिविल जज प्रथम (सीडि) गुलाम मुस्तफा ने सात वादों का निस्तारण किया। सिविल जज द्वितीय (सीडि) रवि यादव ने छह वादों का निस्तारण किया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुणेंद्र प्रकाश की ओर से 26 वाद निपटाए गए और 910 रुपये का जुर्माना वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम साक्षी गर्ग ने छह वादों का निस्तारण कर 600 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज प्रथम (जूडि) कमलकांत गुप्ता ने चार वादों का निस्तारण किया।

इसी तरह, सिविल जज द्वितीय (जूडि) अश्वनी कुमार ने एक वाद निपटाए। सिविल जज (जूडि)फास्ट ट्रेक आकांक्षा गर्ग ने दो वादों का निस्तारण कर 4000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अमर प्रताप चौधरी ने 44 वादों का निस्तारण कर 8000 रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह अपर सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर बलराम पंवार ने 17 वाद निपटाए और 7700 रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें