फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंदरों का उत्पात जारी, तीन युवकों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी खुर्द और उसके आसपास की कई कॉलोनियों में बंदरों का उत्पात जारी है। बंदरों ने रविवार को तीन युवकों को घायल कर दिया। बंदर पिछले एक महीने में सौ से अधिक लोगों को काट चुके हैं। बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव सीकरी खुर्द के सटी विश्वकर्मा बस्ती के रहने वाले जतिन कुमार रविवार की सुबह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बंदर ने जतिन के हाथ को बुरी तरह नोंच दिया। लहूलुहान जतिन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा रविवार शाम विश्वकर्मा बस्ती निवासी गौरव कुमार पर खुंखार बंदर ने हमला कर दिया। खुंखार बंदर ने उनके सिर और गर्दन पर काटा। वहीं गांव सीकरी निवासी राजू को भी खुंखार बंदर ने काट कर जख्मी कर दिया। बतादें नगर में आए दिन बंदरों का प्रकोप बढ़ रहा है। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि बंदरों की समस्या के समाधान की रूपरेखा तैयार है। ग्रामीणों के सहयोग से उस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें