फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: घर के आंगन में लेटे बीमार शख्स पर बंदरों ने किया हमला, पूरे शरीर पर जख्म, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 29 Oct 2025 07:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुुड़

सार

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी वकील कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। जो बुधवार की सुबह घर के आंगन में चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान 15 से 20 बंदरों का झंड वहां पहुंचा और वकील पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
बंदरों के हमले में घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी वकील कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। जो बुधवार की सुबह घर के आंगन में चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान 15 से 20 बंदरों का झंड वहां पहुंचा और वकील पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर जब तक परिजन व पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर बंदरों को भगाया, तब तक बंदरों के हमले से  उनके पूरे शरीर पर घाव हो चुके थे। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निराश्रित पशु और बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इनसे निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बंदरों को पकड़वाने की कवायद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें