हापुड़ के एक मंदिर में बच्ची से छेड़खानी करने वाले पुजारी को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी स्थित एक मंदिर में खेल रही बच्चियों के साथ पुजारी ने अश्लील हरकत कर दी। बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों व मोहल्लेवासियों ने पुजारी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि पुजारी ने जन्माष्टमी के दिन भी किसी युवती से अश्लील हरकत की थी।
पुजारी द्वारा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने की घटना से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।