फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छात्रा का मोबाइल फोन झपटाए बदमाश

Mon, 23 Jun 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। ऑटो से घर लौट रही कांवी गांव की छात्रा का बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़िता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसकी बहन शालू मोनाड विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद ऑटो में सवार होकर गांव लौट रही थी। जैसे ही ऑटो मोनाड मार्ग पर पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बहन से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें