हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी का युवक ने अपने साथी की मदद से अपहरण कर लिया। किशोरी के घर से 1.30 लाख रुपये व लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने भी चोरी कर लिए गए। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 20 जून को उसकी 17 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई थी। तलाश करने पर पता चला कि आवास विकास कालोनी निवासी जुनैद ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। उसके घर से 1.30 लाख रुपये व गहने भी चोरी कर लिए हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं।