गढ़मुक्तेश्वर। नगर के आदर्श नगर निवासी एक युवक को मोबाइल पर गेम खेलते समय आए विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। युवक के अनुसार लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आदर्श नगर निवासी राहुल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान स्क्रीन पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो कुछ ही देर बाद मोबाइल पर उसका नियंत्रण प्रभावित हो गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले में साइबर एक्सपर्ट टीम से जांच कराई जा रही है। इस तरह के फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें।