फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तमंचे के बल पर युवक से मोबाइल और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना रोड से मीरा रेती स्थित ससुराल के लिए जा रहे युवक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर पांच हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोएडा के थाना जारजा के गांव छलसा निवासी फिरोज अली ने बताया वह कपड़े बेचने का काम कराता है। 30 दिसंबर की रात को वह राजस्थान से अपनी ससुराल गढ़ नगर के मीरा रेती में आया था। हाईवे पर स्याना चौपले पर बस से उतरने के बाद ससुराल के लिए जाने लगा। पीडि़त ने बताया कि जैसे ही वह रेलवे लाइन के निकट पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे भयभीत कर दिया। आरोपी उसके पास मौजूद पांच हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। पीडि़त ने बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें