फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में 18 सड़कों के निर्माण के लिए विधायक ने भेजे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना क्षेत्र में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए विधायक धर्मेश तोमर के प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। करीब छह करोड़ से धौलाना क्षेत्र की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही इन सड़कों का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

भेजे गए प्रस्ताव में डासना धौलाना गुलावठी मार्ग, मोदीनगर हापुड़ के किलोमीटर 18 से बदनौली की मढैया से मंदिर तक, अमीरपुर नंगौला मार्ग से हैदरनगर संपर्क मार्ग तक, देहरा नहर से नंगला उदयरामपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 09 से अनवरपुर मार्ग, निधावली नहर के पुल से महाराज गढ़ी शामिल है। इसके अलावा रिलायंस रोड से गालंद, समाना जारचा गांव से गांव कपूरपुर मार्ग, एनएच 09 से निधावली बार्डर तक, बीडीजी रोड से डाहना मार्ग का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
इसके अलावा विशेष मरम्मत के लिए ही गूजरगढ़ी संपर्क मार्ग, कालदा रजवाहा पटरी के दांयी ओर से डासना इकला इनायतपुर मार्ग, दूधिया पीपल से भूलगढ़ी मार्ग, रईसपुर से गलधर मार्ग, कलछीना मार्ग से डबारसी मार्ग, कलछीना के मजरे से रोहताश गढ़ी के संपर्क मार्ग तक, कलछीना के मजरे से सुक्कन गढ़ी का संपर्क मार्ग व नाहल मदरसे से ईदगाह मार्ग शामिल है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें