फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : छात्राएं बनीं चौकी प्रभारी, दी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाने में छात्राओं को जागरुक करतीं महिला उप निरीक्षक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर में छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं सोमवार को बहादुरगढ़ में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हापुड़ में मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत केजीबीवी नगर क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा कोमल को कुचेसर चौपला महिला चौकी का प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक आयशा सिंह ने कोमल को चौकी की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी दी।
कोमल ने चौकी प्रभारी के सामने आने वाली चुनौतियों को समझा और अपनी जिज्ञासाएं रखीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना था। साथ ही उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पूजा सैनी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन



छात्राओं को बताए कानून और अधिकार

गढ़मुक्तेश्वर के कमलावती मदनलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में भी बताया। छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। उन्होंने उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस और परिजनों को सूचना देने की सलाह दी।



साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए

बहादुरगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को थाना बहादुरगढ़ परिसर और कंपोजिट विद्यालय देहरा कुटी में जागरूकता कार्यक्रम हुए। उपनिरीक्षक विनीता सिंह और अनु चाहर ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्हें आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। टीम ने साइबर ठगी से बचने के उपाय समझाए। अंजान लोगों से ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाने में छात्राओं को जागरुक करतीं महिला उप निरीक्षक। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें