सिंभावली। क्षेत्र के गांव बड्ढा के निकट नहर में कूदने वाले महेश निवासी गांव लाड़पुर का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अब नहर का पानी कम करने की अपील की है।
गांव निवासी महेश तीन दिन पूर्व मानसिक तनाव के कारण अपने घर से सिंभावली के गांव बड्डा पहुंचा गया। वहां उसने अपने भाई श्योदान सिंह को फोन कर नहर में कूदने की बात कही थी। तभी से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। तीन दिन से निंरतर उनको तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस का सहयोग लेते हुए नहर का पानी कम करने की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि सिंचाई विभाग से वार्ता की जा रही है। जल्द ही नहर का पानी कम करा कर तलाश की जाएगी।