घायल के पुत्र भीम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे की है। गांव निवासी एक राजमिस्त्री अपने साले व तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ फार्म हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुसा गया। लेकिन उस समय उसके पिता जाग रहे थे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से जीभ काट दी। हालांकि जीभ शरीर से अलग नहीं हुई। लेकिन वे लहूलुहान हो गए।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर फरार हुए। घायल पप्पू को पिलखुवा अस्पताल से रेफर कर जीएस मेडिकल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।