फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट, बदमाशों ने मारपीटकर बाथरूम में कर दिया था बंद

Tue, 05 Jan 2021 02:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट, तितर-बितर पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ नगर के कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। प्रीत विहार में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की। गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कमल अग्रवाल अपनी पत्नी शारदा के साथ रहते हैं। घर के बाहरी हिस्से में बनी परचून की दुकान खोल रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोग गुटखा लेने के बहाने वहां पहुंचे। बदमाशों ने बुजुर्ग और उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर मारपीट करते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर खंगालकर करीब 50 हजार की नकदी और लाखों के जेवर लूट लिए।

बदमाशों के जाने के बाद दंपती ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


वहीं यूपी में बदमाश लगातार पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहा है. शहर की कानून व्यवस्था को हवा में उड़ा रहा है. पुलिस की कड़ाई के बावजूद वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहा है.  वहीं इससे पहले मेरठ में भी एक लकड़ी व्यापारी से मारपीट करते हुए डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को जमकर पीट दिया। 

मेरठ में ही बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ से तमंचे के बल पर 400 ग्राम सोना लूट लिया था। विरोध करने पर पीड़ित व्यापारी के सिर में तमंचे की बट से कई वार किए। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें