गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि सोमवार को पालिका कार्यालय में उन्होंने विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों समेत हैंडपंपों की मरम्मत व अन्य कार्यों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। जिस पर चेयरमैन और जल कल विभाग के लिपिक ने जानकारी देने से साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने जन सूचना के तहत जानकारी मांगी। जिस पर पालिका चेयरमैन भड़क गए और अभद्रता करते हुए उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। तहरीर देने के दौरान अंकित, कुसुम, मनीष सागर, विनय, प्रदीप समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। वहीं पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पालिका के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने किसी भी सभासद के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।