फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रकम दोगुना करने का लालच देकर 1.53 लाख ठगे

Mon, 29 Apr 2024 11:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रकम दोगुना करने का लालच देकर शातिरों ने एक इंजीनियर से 1.53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में सीनियर इंजीनियर है। 24 अप्रैल 2023 को उसे मोबाइल फोन पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें दो गुना रुपये करने की बात लिखी थी। कुछ देर बाद उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, फोनकर्ता ने कुछ समय में ही दो गुना रुपये कराने का विश्वास दिया। लालच में आकर दो अलग-अलग खातों में उसके द्वारा 5, 29, 56, 30, 30 और 3 हजार रुपये छह बार में भेज दिए गए। रुपये वापस न आने और उसके बाद फोन बंद जाने पर उसे ठगी होने का पता चला। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें