हापुड़। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री रविवार को ट्यूशन जा रही थी। उनके मकान के सामने रहने वाले एक युवक ने बाइक सामने खड़ी कर उनकी पुत्री के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ गाली गलौज भी की। आरोपी आए दिन ट्यूशन जा रही उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करता है।
इतना ही नहीं आरोपी उनके पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की इस हरकत से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। वह रविवार को पुत्री को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।