फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रास्ते में रोक कर महिला से छेड़छाड़

Sat, 18 Jan 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वह गांव की दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। महिला ने बताया कि उनकी बातों को अनसुना कर वह घर की तरफ चल दी, लेकिन आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर अभद्रता की। किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर वह घर पहुंची, तो आरोपी भी घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है और दो आरोपी गिरफ्तार हैं। जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें