फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के विवाह मंडप में सोमवार को किशोरी की शादी होने की सूचना पर पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। लेकिन, इससे पहले ही दुल्हा-दुल्हन और उनके परिजन वहां से चले गए। हालांकि टीम ने दुल्हन की बहन से मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर डायल 112 नंबर पर पुलिस को क्षेत्र के विवाह मंडप में नाबालिग लडक़ी की शादी होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां मामले की जांच की गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले दुल्हा-दुल्हन समेत परिजन वहां से चले गए। इस दौरान दुल्हन की बहन पुलिसकर्मियों को वहां पर मिल गई, जिसे मंडप में रोक लिया गया। कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि बागपत के गांव निवासी किशोरी की शादी युवक के साथ की जा रही थी। हालांकि, महिला का दावा है कि शादी की फर्जी सूचना थी। जबकि अभी रिश्ता कराते हुए केवल गोद भराई की रस्म की गई है। उसके दो साल बाद शादी होनी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दुल्हन से बात करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें