पिलखुवा। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री केपी मलिक का बृहस्पतिवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रभारी मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी से सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय, कपिल सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, गौरव चौधरी, मोहन सिंह, राजसुंदर तेवतिया, अमित टॉक, हितेश मोदी, अमित शर्मा, सन्नी तोमर, अनिरुद्ध कस्तला, अश्वनी वैध, मनीष माहेश्वरी मौजूद रहे।