फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा पुल पर कैंटर से टकराया मिनी ट्रक, आग लगने से चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ हाईवे 09 पर गंगा पुल पर रविवार तडक़े बड़ा हादसा हो गया। डीजल खत्म होने के कारण पुल पर खड़े कैंटर में पीछे से तेज गति से आ रहा मिनी ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद मिनी ट्रक में आग लग गई और चालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलते वाहन से चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की तडक़े करीब तीन बजे चालक चालक अंकुर निवासी ग्राम भटजन, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद कैंटर लेकर दिल्ली से गजरौला की ओर जा रहा था। गंगा पुल पर पहुंचने के दौरान कैंटर का डीजल समाप्त हो गया। इस पर अंकुर ने वाहन को पुल के किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा मिली ट्रक कैंटर से टकरा गया। मिनी ट्रक को दिल्ली के किराडी सुलेमान नगर क्षेत्र के प्रेम नगर द्वितीय निवासी संजय चला रहा था। टक्कर के बाद अचानक मिनी ट्रक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर संजय झुलस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर चालक संजय को जलते वाहन से बाहर निकाला। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी गढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी बुलवाई गई, जिसने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि हादसे के दौरान घायल चालक बातचीत करने की स्थिति में है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर उनके बेटे अभिषेक को फोन कर घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें