फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाखों भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
चैत्र पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ब्रजघाट। चैत्र माह की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को गंगानगरी समेत क्षेत्र के गांव लठीरा और पुष्पावती पूठ के गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। ब्रजघाट के विभिन्न घाटों पर जहां करीब दो लाख भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, अन्य घाटों पर भी आसपास के क्षेत्र के 50 हजार से अधिक भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा के घाटों पर स्नानार्थियों ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के अधिकांश श्रद्धालु बुधवार की रात को ही गंगानगरी पहुंच गए थे। सुबह सवेरे से आरंभ हुआ गंगा स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देव के साथ ही चंद्र देव की उपासना की। वहीं, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कथा सुनी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कपड़ों, फल, अन्न आदि का दान भी किया।
मां गंगा की हुई महाआरती : पूर्णिमा पर संध्या समय गंगा सभा आरती समिति के तत्वावधान में मां गंगा की महाआरती की गई। घंटे, घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच भक्तों ने मां गंगा की प्रतिमा का सोलह शृंगार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें