फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव कस्तला स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। इस दौरान मेधावी बच्चों को ग्राम प्रधान ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रदीप तोमर ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अनुशासन में रहकर अपने भविष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित करने से बच्चे पढ़ाई के प्रति रूचि लेते हैं।
प्रधानाध्यापक संजीव त्यागी ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्वेश कुमारी, सविता रूहेला, रश्मि तोमर, कविता सिंह, गीता रानी, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें