फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उप मुख्यमंत्री का आगमन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार सुबह सवा 11 बजे जिले में आएंगे। सबसे पहले पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पार्टी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय में अफसरों के साथ सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। डीएम-एसपी समेत अन्य अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर प्रीत बिहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। वहां नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पार्टी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम 12 बजकर 30 मिनट पर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां सभी विभागों की अफसरों के साथ समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेस वार्ता भी करेंगे। अंत में कई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम-एसपी समेत अन्य अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम प्रेरणा शर्मा ने नगर पालिकाओं को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा आवागमन मार्ग, वाहन पार्किग, रूट डायवर्जन समेत अन्य जानकारी लेकर दिशा निर्देश जारी किए। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें