फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे किया वन-वे

Tue, 15 Jul 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 को वनवे कर दिया है। हाईवे की एक दिशा को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मेरठ-गाजियाबाद के बीच रूट डायवर्जन होने के कारण शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से मंगलवार को पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि 23 जुलाई को है, अभी शहर से होकर दूर दराज के कांवड़िये गुजर रहे हैं। फिलहाल कांवड़ियों की संख्या काफी कम है, लेकिन गाजियाबाद में कांवड़ियों के हंगामे की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 को मंगलवार सुबह से ही बंद कर दिया। हाईवे की एक दिशा को वाहनों के लिए बंद करते हुए सभी कटों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसके साथ ही मुख्य स्थानों पर पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। कुल मिलाकर अब हाईवे की एक दिशा लगभग खाली पड़ी है और दूसरी दिशा पर ही वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। यह स्थिति हापुड़ से बुलंदशहर तक है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, शहर के अंदर फिलहाल राहत है। शहर के अंदर मेरठ और बुलंदशहर रोड पर दोनों साइडों में वाहन चल रहे हैं। हालांकि यहां भी कटों को जरूर बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 19 जुलाई को शहर के अंदर की सड़कों को वन-वे किया जाएगा।
विज्ञापन




मेरठ और दिल्ली रोड पर रही जाम की स्थिति

मेरठ-गाजियाबाद के बीच रूट डायवर्जन लागू होने के कारण दोनों जिलों के बीच चलने वाले बसों और दूसरे वाहनों को हापुड़ से निकाला जा रहा है। बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली अन्य बसें भी हापुड़ से हाेकर गुजर रही हैं। कुछ बसें तो बाईपास से गुजर जाती हैं, जबकि मेरठ जाने वाली अधिकतर बसें हापुड़ से होकर जा रही हैं। इसके कारण मेरठ तिराहे और तहसील चौपले पर दिनभर जाम की स्थिति रही।

शहर में बंद किया भारी वाहनों का प्रवेश -
कांवड़ के दौरान शहर में जाम की स्थिति न रहे, इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के अंदर आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। इन रास्तों पर लंबे रूटों की बसों और अन्य भारी वाहनों को बाईपास से होकर निकाला जा रहा है। ऐसे में अधिकतर भारी वाहन शहर के बाहर बाईपास पर खड़े हो गए हैं।
कोट -
कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और किसी प्रकार की संभावित दुर्घटना को रोका जा सके, इसके लिए तैयारी गई है। उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। इस दौरान अन्य यात्रियों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। - छवि राम, जिला यातायात प्रभारी।

नगर पालिका ने कूड़ा घरों को ढकवाया
डीएम के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले कूड़ा घरों की सफाई कराते हुए हरे कपड़े से ढक दिया है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरठ रोड, फ्री गंज रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड और दिल्ली रोड पर पालिका की टीम ने मंगलवार को कूड़ा हटवाया। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद ही यहां पर कूड़ा डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें