फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा, पनीर और मिठाई की पांच दुकानों पर छापे

Thu, 27 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पांच दुकानों पर छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को पनीर, मावा और मिठाइयों की पांच दुकानों पर छापे मारे। टीम ने इन दुकानों से सैंपल लिए और मिलावटखोरी पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धौलाना में कार्रवाई के दौरान टीम ने बरामद माल को नष्ट करवाया। कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले।

बृहस्पतिवार शाम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल और नायब तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम पिलखुवा बस स्टैंड पहुंची। यहां उन्होंने तीन मावे और पनीर की दुकान से सैंपल लिए।
विज्ञापन


साथ ही दीपावली पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए मिलावट का सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद टीम रेलवे रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंची। यहां भी रसगुल्लों के सैंपल लिए। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। टीम के लौटने के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल ने कहा कि जो भी दुकानदार मिलावट का सामान बेचेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं धौलाना के डहाना गांव में तहसीलदार दीपक कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने एक दुुकान से नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान चार  टिन रिफाइंड, मिल्क  पाउडर व 40 किलो मावा बरामद हुआ।
विज्ञापन


टीम ने बरामद सामग्री को तालाब में फिंकवा दिया। टीम ने कारीगरों से अन्य सामान भी बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें