फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने लगाई इन झुग्गियों में आग?: 19 आशियाने जलकर राख, सभी वोट देने गए हैं असम; बच्चा बना विलेन या है कोई साजिश

Mon, 13 Apr 2026 04:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

अग्निशमन विभाग के एचसीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। करीब 19 झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। 
 
विज्ञापन
19 झुग्गियां जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में सोमवार की दोपहर 19 झुग्गियों में अचानक आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन

 

मोहल्ला कोटला सादात टंकी के पास काफी संख्या में असम के लोग पिछले काफी समय से झुग्गी झोपड़ी डालकर यहां रह रहे हैं। ये सभी लोग असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गए हुए थे। यहां बनी सभी झुग्गियां खाली पड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक छोटा बच्चा झुग्गियों के पड़े कूड़े के पास खेल रहा था और उसके पास माचिस बताई जा रही थी। किसी तरह बच्चे से यहां पड़े कूडे में आग लग गई। 

कूड़े की आग ने देखते ही देखते आसपास बनी करीब 19 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में आग लगती देख मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी भी दो गाड़ियों के साथ यहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के एचसीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। करीब 19 झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें