फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला, नवजात को बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में विवाहिता ने पति, ससुर, सास, ननद और देवर पर दहेज की मांग, अश्लील हरकतें, मारपीट और नवजात बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी पीड़िता की शादी इसी वर्ष अप्रैल में लोनी निवासी फैसल उर्फ फौजी से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगा। ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर पति फैसल उसे पीटता था। विवाहिता ने बताया कि बेटी के जन्म लेने से ससुराल वाले नाराज हो गए और खर्च उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अक्तूबर को जच्चा अवस्था में ही पति, ससुर, सास, नंद और देवर ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसी दौरान पति ने तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी 21 दिन की नवजात बेटी को बेच दिया या कहीं छिपा रखा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर ससुराल पक्ष की तलाश की जा रही है। नवजात को बरामद करने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें