फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में ससुरालियों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
पीड़ित कविता ने बताया कि उनकी शादी 27 जनवरी 2022 को मोहल्ला अर्जुननगर निवासी विशाल तोमर के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहा था। विरोध करने पर पति विशाल, सास सुनीता, ससुर बिजेंद्र सिंह, देवर रोहित, मोहित, लक्की, ननद प्रियंका, शिवानी, मेघा और चचेरी सास रजनी ने मिलकर उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती अठारह अक्टूबर को आरोपियों ने पेट पर लात-घूंसे मारे, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पाड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार एसपी के आदेश पर पति समेत नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें