फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी से छूटा मोह, पांच साल बाद साली से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इम्टोरी में एक मकान पर पुताई करने आए युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से शादी कर ली। अब पांच वर्ष बाद अपनी साली से ही शादी रचा डाली। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव इम्टोरी निवासी रूबी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बागड़पुर के संजू से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। संजू उसके घर पर पुताई करने आया था, इसी दौरान उसने उसे प्रेम में फंसा लिया। शादी के बाद उसने पुत्री माही और पुत्र आरव को जन्म दिया। कुछ समय पहले पति ने उसकी सगी बहन को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अब उसकी छोटी बहन से शादी कर ली। उसने इस मामले का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया और हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेम सिंह सैनी ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें