फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अक्षय तृतीया पर आभूषणों की खरीदारी को लेकर सजेे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। स्वर्णकार नए नए डिजाइन के आभूषण तैयार कर रहे हैं। हालांकि इस बार कम वजन में ही अधिक सुंदर दिखने वाले आभूषण लोगों की पसंद बने हैं। अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। बाजार में सोना, चांदी की कीमतें अस्थिर हो रही हैं। ऐसे में ग्राहक भी असमंजस में हैं कि कहीं आगे चलकर सोना और अधिक महंगा या सस्ता न हो जाए। इसलिए एडवांस बुकिंग कम ही लोग करा रहे हैं। लवकुश ज्वैलर्स के संचालक विजय शर्मा ने बताया कि इन दिनों कम वजन वाले आभूषणों की काफी डिमांड है, लोगों की इसी पसंद को देखते हुए आभूषण तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें